Home | जालोर | नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत शनिवार को 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत शनिवार को 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

31 मार्च व 1 अप्रेल को अवकाश के कारण स्वीकार नहीं किए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
जालोर 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 की नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत शनिवार को कालूराम पुत्र राजाजी ने निर्दलीय के रूप में 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 4 अप्रेल, 2024 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय (न्यायालय कक्ष, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जालोर) में स्वीकार किए जाएंगे। 31 मार्च को रविवार तथा 1 अप्रेल (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बन्दी होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा जिससे इन दोनों दिवसों पर नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!