Home | cooperative | जोधपुर | ई-पैक्स घोषित करने के लिए अधिकृत कार्यालय के पास संधारित नहीं हैं सूचना

ई-पैक्स घोषित करने के लिए अधिकृत कार्यालय के पास संधारित नहीं हैं सूचना

सार 

Jodhpur : सहकारिता विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों में पैक्स को ई-पैक्स घोषित करने के लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को अधिकृत करने की हो रही अपेक्षित कार्यवाही, दूसरी ओर इस कार्यालय के पास जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों के मामले की सूचना तक नहीं हैं संधारित

rajeev gandhi sarkari bhavan jodhpur 3499203

विस्तार 

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 27 अप्रैल | प्रदेश के सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने हाल ही में पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना को लेकर समीक्षा बैठक ली, जिसमें पैक्स को ई-पैक्स को घोषित किए जाने के लिए संबंधित उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को अधिकृत किए जाने के संबंध में उच्च स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया हैं, जबकि जोधपुर खंड में सहकारिता विभाग के राजीव गांधी सहकार भवन में संचालित उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर कार्यालय में जोधपुर जिले में कार्यशील ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों से संबंधित किसी प्रकार की सूचना संधारित नहीं हैं, दरअसल पिछले दिनों सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के तहत जोधपुर जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में कार्यरत कार्मिकों की सूचना चाहने पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर के पद पर पदस्थ हेमेंद्र सिंह आशिया द्वारा आवेदन में चाही गई सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने के कारण आवेदन को निरस्त कर दिया गया है।

02 1005
File Photo

गौरतलब हैं कि ग्राम सेवा सहकारी समितियां के पंजीकरण से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया सहित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की विभागीय जांच के अलावा ग्राम सेवा सहकारी समितियों की ओर से पारित प्रस्तावों के अनुमोदन का कार्य उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय द्वारा किया जाता हैं, इतना ही नहीं सहकारिता विभाग के लिए जिला स्तर पर गठित प्रत्येक कमेटी में इस कार्यालय का उप रजिस्ट्रार शामिल होता हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!