Home | cooperative | जोधपुर | सिरोही सीसीबी से लेकर उप रजिस्ट्रार तक का हुआ पदस्थापन

सिरोही सीसीबी से लेकर उप रजिस्ट्रार तक का हुआ पदस्थापन

02 719

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 6 मार्च | जिले में केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) में प्रबंध निदेशक से लेकर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही के रिक्त पद पर सहकारिता सेवा (RCS) के अधिकारियों का पदस्थापन हो गया है। अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पाली अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान सहकारिता सेवा (RCS) के संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी फतेहसिंह को प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक सिरोही और प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक सिरोही के सचिव, वही, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर एवं सहकारिता सेवा के सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी सुनिल वीरभान को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही और विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां सिरोही का आगामी आदेशों तक अतिरिक्त कार्यभार आवंटित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!