Home | cooperative | जालोर | किसानों को मुहैया कराया जा रहा अल्पकालीन फसली ऋण

किसानों को मुहैया कराया जा रहा अल्पकालीन फसली ऋण

02 1501 e1719647339473
चान्दुर समिति स्तर पर ऋण वितरण कार्य करते हुए समिति व्यवस्थापक तलकाराम

जालोर । डिजिटल डेस्क | 29 जून | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की जसंवतपुरा एव रामसीन शाखा अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) द्वारा समिति कार्यक्षेत्र के ऋणी किसान सदस्यों को खरीफ सीजन में अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण (Crop Loan) मुहैया कराने के, अलावा गत रबी सीजन के दौरान वितरित ऋण की वसूली का कार्य अनवरत किया जा रहा हैं, साथ ही, अपेक्स बैंक एवं सीसीबी से प्रदत्त निर्देशानुसार किसानों की साख सीमा का नवीनीकरण करने के पश्चात ऋण वितरण किया जा रहा हैं |

02 1502 e1719647370470

फसली सहकारी ऋण पोर्टल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चान्दुर ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 563 किसानों को 2 करोड़ 34 लाख का ऋण वितरित किया गया हैं, इसी तरह जसवंतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा 288 किसानों को 90 लाख, सिकवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 389 किसानों को 1 करोड़ 42 लाख, सावीदर ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 489 किसानों को 1 करोड़ 89 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!