Home | cooperative | बाड़मेर | खरीफ ऋण 30 मार्च तक होगा जमा

खरीफ ऋण 30 मार्च तक होगा जमा

02 1415 e1711091894125
File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 22 मार्च | जिले की चवा ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से किसानों को देय बिना ब्याज फसली ऋण को 30 मार्च तक जमा करवाना होगा। समिति व्यवस्थापक गजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि किसान निर्धारित तिथि तक ऋण राशि जमा नहीं करवाते है तो उन्हें देय ब्याज मुक्त ऋण की शर्त के विपरीत ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही, इस साल नई साख सीमा स्वीकृत की जाएगी, जिसके चलते 30 मार्च तक वसूली जमा करवाने वाले किसानों की ही नई साख सीमा स्वीकृत होगी। वही, व्यवस्थापक ने बताया कि वर्ष 2023 में खरीफ फसल पर लिए गए ऋण के संदर्भ में मार्च की 30 तारीख अंतिम भुगतान तिथि है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!