Home जयपुर राजस्थान में पैक्स व्यवस्थापकों के लिए नई HR पॉलिसी की तैयारी, उच्च स्तरीय कमेटी गठित

राजस्थान में पैक्स व्यवस्थापकों के लिए नई HR पॉलिसी की तैयारी, उच्च स्तरीय कमेटी गठित

सार 

Jaipur : राजस्थान में पैक्स व्यवस्थापकों के लिए नई एचआर नीति हेतु रजिस्ट्रार ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी नाबार्ड की नीति का अध्ययन कर एक माह में अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी।

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 21 अप्रैल | राजस्थान में पैक्स व्यवस्थापकों के लिए नई एचआर नीति लागू करने की दिशा में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। नाबार्ड द्वारा तैयार की गई एचआर नीति का विस्तृत अध्ययन करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मानव संसाधन विकास) करेंगे और इसमें राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, संयुक्त रजिस्ट्रार (नियम) तथा जयपुर एवं कोटा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है । संयुक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग-प्रथम) को इस कमेटी का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है । यह कमेटी नाबार्ड की नीति का गहन अध्ययन करेगी और राज्य के व्यवस्थापकों के लिए इसे लागू करने के संबंध में अपने सुझाव एक माह के भीतर प्रस्तुत करेगी । यह आदेश अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) संदीप खण्डेलवाल द्वारा जारी किया गया है

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!