सार
Balotra : बालोतरा के सहायक रजिस्ट्रार रूपसिंह चारण 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए। जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई, तथा सुरेश चारण को बालोतरा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

विस्तार
जोधपुर / बालोतरा जिला ङेस्क 1 अगस्त | सहकारिता विभाग जोधपुर खण्ड के अंतर्गत बालोतरा में कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितिया मे सहायक रजिस्ट्रार के पद पर सेवाएं दे रहे रूपसिंह चारण शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को अधिवार्षिकी आयु 60 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। कार्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, जोधपुर खण्ड द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। रूपसिंह चारण की सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप विभागीय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। आदेशों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. जोधपुर कार्यालय में पदस्थापित सहायक रजिस्ट्रार सुरेश चारण को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, बालोतरा के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विदाई एवं सम्मान समारोह
रूपसिंह चारण की सेवानिवृत्ति के अवसर पर जोधपुर में एक भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और सहकारी निरीक्षकों ने चारण को साफा पहनाकर, माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में दी गई निष्ठावान सेवाओं की सराहना की।


