Home जालोर आलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग सेंटर का शुभारंभ, किसानों को कम दाम पर मिलेंगे कृषि उपकरण

आलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग सेंटर का शुभारंभ, किसानों को कम दाम पर मिलेंगे कृषि उपकरण

सार 

Jalore : आलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग सेंटर की शुरुआत की गई है, जिससे किसानों को ट्रैक्टर, थ्रेशर और रोटावेटर जैसे आधुनिक कृषि उपकरण कम दाम पर मिलेंगे।

ChatGPT Image 31 जुल॰ 2026 09 24 03 pm

विस्तार 

जालोर |जिला ङेस्क 31 जुलाई |बजट घोषणा 2025-26 के तहत आलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, आलवाड़ा में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को इसकी आधिकारिक स्थापना व शुभारंभ कर दिया गया। समिति के व्यवस्थापक जेठाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से ग्राम पंचायत आलवाड़ा के सदस्यों और किसानों को कृषि कार्यों के लिए अब महंगे उपकरणों के वास्ते दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें रियायती व कम दामों पर आधुनिक कृषि यंत्र सुलभ कराए जाएंगे। किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा ट्रैक्टर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, रोटावेटर, डिस्क प्लाऊ (डिस्प्ले) और कल्टीवेटर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद की गई है। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से क्षेत्र के किसानों का समय और धन दोनों बचेगा, साथ ही खेती किसानी के कार्यों में भी आसानी होगी। इस स्थापना कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष दुर्जन सिंह दुदवा, उपाध्यक्ष मानाराम मेघवाल, सुनील चौधरी, बंगाराम, कुम्भाराम, सावलाराम, भरत कुमार और कृष्ण कुमार सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को किसानों के हित में एक बड़ा कदम बताया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!