सार
सहकार समृद्धि फाउंडेशन की प्रथम संस्थापक बैठक 16 जुलाई को जयपुर में होगी। बैठक में सभी 18 सदस्य शिक्षा, महिला सशक्तीकरण व ग्रामीण विकास सहित अन्य सामाजिक उद्देश्यों हेतु भावी कार्ययोजना तैयार करेंगे।
विस्तार

जयपुर।|ङिजीटल ङेस्क 12 जुलाई |‘सहकार समृद्धि फाउंडेशन’ के गठन की वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब संस्था ने अपने सेवा कार्यों की दिशा तय करने के लिए कमर कस ली है। फाउंडेशन की प्रथम संस्थापक बैठक का आयोजन 16 जुलाई (गुरुवार) को दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक सिंधी कैंप स्थित रूबी होटल में किया जाएगा संस्थापक सदस्य देवेंद्र कुमार सैदावत ने बताया कि फाउंडेशन का ध्येय ‘सहकार से समृद्धि की ओर’ है। यह संस्था केवल सहकारिता तक सीमित न रहकर शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन जैसे जनकल्याणकारी क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी बैठक में फाउंडेशन के सभी 18 संस्थापक सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था की आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही भविष्य के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने हेतु ठोस रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह बैठक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम साबित होगी।


