Home | cooperative | सिरोही | सहकारी समितियों की ऑडिट रिपोर्ट और आक्षेप की अनुपालना आमसभा से अनुमोदित करवाकर भिजवाने के निर्देश

सहकारी समितियों की ऑडिट रिपोर्ट और आक्षेप की अनुपालना आमसभा से अनुमोदित करवाकर भिजवाने के निर्देश

02 1390 e1709124633821
File Photo

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 22 मार्च | केन्द्रीय सहकारी बैंक ने ग्राम सेवा सहकारी समितियां (Pacs) एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (Lamps) की ऑडिट रिपोर्ट (Audit Report) और आक्षेप की अनुपालना आमसभा से अनुमोदित करवाकर भिजवाने के निर्देश सीसीबी प्रबंध निदेशक (MD) की ओर से आदेश के माध्यम से जारी किए गए है। जिसके मुताबिक, ऑडिट आक्षेपों की प्रभावी ढंग से अनुपालना करने, ऑडिट अनुपालनाओं के लिए गठित कमेटियों की बैठक समय-समय पर आयोजित कर ऑडिट रिपोर्ट में वर्णित आक्षेपों तथा सुझावों की प्रभावी ढंग से पालना करने के साथ-साथ ऑडिट रिपोर्ट में गबन व दुरूपयोग वर्णित होने की स्थिति में संस्था द्वारा राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा-57 में दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!