Home | cooperative | बाड़मेर | अवधिपार ऋण वसूली को लेकर निर्देश जारी

अवधिपार ऋण वसूली को लेकर निर्देश जारी

सार

Barmer News : केन्द्रीय सहकारी बैंक की धौरीमन्ना शाखा अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों में अवधिपार ऋण वसूली को लेकर ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई ने जारी किए निर्देश

02 1470 e1717304108576

विस्तार

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 2 जून | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की धौरीमन्ना शाखा अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में पिछले समय का बकाया अवधिपार ऋणों की वसूली करने के निर्देश ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई की ओर से जारी किए हैं, जिसमें समस्त व्यवस्थापकों को समयावधी में समितिवार अवधिपार ऋणों की आउटस्टैंडिंग जारी कर वसूली करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, दरअसल, शाखा अंतर्गत संचालित 40 सहकारी समितियों में पिछले समय का 10 करोड़ से अधिक का अवधिपार ऋण बकाया चल रहा हैं, जिसमें सर्वाधिक पुरावा सहकारी समिति में 82 लाख एवं सबसे कम भीलो की ढाणी कल्ला सहकारी समिति में 27 हजार की राशि बकाया चल रही है।

02 1469 e1717302892312

सीसीबी बैंक प्रबंधन की निरंतर मॉनिटरिंग

गत दिनों केन्द्रीय सहकारी बैंक अधिशासी अधिकारी की ओर से सहकारी संस्थाओं की साख या छवि जनमानस में सुधारने के लिए सुशासन के सिद्धान्तों व सहकारिता के मूल ध्येय के साथ कार्यप्रणाली को लागू करने के क्रम में एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें सहकारी समितियों को कार्यालय समय पर खोलने एवं कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के दिशा-निर्देश दिए गए थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!