Home | cooperative | बाड़मेर | 30 मार्च तक किसान फसली सहकारी ऋण की वसूली कराएं जमा

30 मार्च तक किसान फसली सहकारी ऋण की वसूली कराएं जमा

02 1416 e1711104184128
File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 22 मार्च | जिले की भादरेश ग्राम सेवा सहकारी समिति में खरीफ फसल 2023 के दौरान वितरित फसली सहकारी ऋणों पेटे बकाया राशि 30 मार्च तक जमा करानी होगी, समिति व्यवस्थापक हरीराम सोलंकी ने बताया कि गत साल खरीफ सीजन के दौरान फसल बुवाई के लिए वितरित फसली सहकारी ऋण का चुकारा 30 मार्च तक किया जाना आवश्यक है। इसलिए 30 मार्च से पूर्व ही समिति कार्य क्षेत्र के सभी ऋणी सदस्य अपना बकाया ऋण जमा करवाएं, समय पर ऋण नही चुकाने की स्थिति में ऋण अवधिपार हो जायेगा, जिससे ऋण वितरण की तिथि से तातारीख ब्याज वसूल किया जाएगा। वही, इस साल नई साख सीमा स्वीकृत की जाएगी, जो 30 मार्च से पूर्व ऋण जमा कराने वाले किसानों की ही स्वीकृत होगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!