Home | cooperative | जयपुर | धनसिंह देवल को मिला अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

धनसिंह देवल को मिला अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

02 1477 e1718290427564

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 13 जून | सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के संयुक्त शासन सचिव ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. जयपुर (RSCB) के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) के अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी धनसिंह देवल को देकर आगामी आदेशों तक अपने वर्तमान पद के साथ-साथ राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. जयपुर (Apex Bank) प्रबंध निदेशक पद संबंधी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं, धनसिंह देवल फिलहाल महाप्रबंधक राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. जयपुर के पद पर कार्यरत हैं, वही, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थ भोमाराम को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतिक्षा में रखकर इस अवधि के दौरान अपनी उपस्थिती कार्यालय संयुक्त शासन सचिव, सहकारिता विभाग, शासन सचिवालय जयपुर में देने के निर्देश जारी किए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!