Home | cooperative | बाड़मेर | जीएसएस व्यवस्थापक को कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक पद से हटाने की मांग

जीएसएस व्यवस्थापक को कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक पद से हटाने की मांग

02 1413 e1710943355872
File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 20 मार्च | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की सवाऊ पदमसिंह शाखा में सवाऊ मूलराज ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) के व्यवस्थापक को बतौर कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक पद पर पिछले दो सालों से तैनाती बैक प्रबंधन दे रखी है, जिसे लेकर सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जीएसएस व्यवस्थापक को कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक (LS) पद से कार्यमुक्त करने की मांग उठाई है। सुत्रो ने कहा हैं कि ऋण पर्यवेक्षक द्वारा अधिकांश समय बैंक शाखा का कार्य संपादित किया जा रहा है, जिससे सहकारी समिति का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, समय पर सहकारी समिति का कार्यालय नहीं खुलने की बात सहकारी समिति से जुड़े सुत्रो ने कही है। हालांकि सीसीबी बैंक के अधिशासी अधिकारी ने गत दिनों एक कार्यालय आदेश जारी कर सीसीबी कार्यक्षेत्र बाड़मेर की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्यालय को कार्य दिवस में समयबद्ध खोलने के निर्देश दिए थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!