Home | cooperative | जालोर | लोकसभा आम चुनाव को लेकर बैंक एवं डाक विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न

लोकसभा आम चुनाव को लेकर बैंक एवं डाक विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न

02 1412 e1710940194413
जालोर 20 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर बैंक एवं डाक विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने लोकसभा आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा बैंकों के लिए जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिकता से बैंक खाता खोलने व चैक बुक जारी करने की बात कही।
उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों को समय पर डाक मतपत्रों को पहुँचाने तथा ईपिक वितरण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यय प्रकोष्ठ के हमीराराम मेघवाल ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न निर्देशों के संबंध में बैंककर्मियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर लीड बैंक ऑफिसर तेजकुमार जलथूरिया विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!