Home | cooperative | जयपुर | सरसों-चना खरीद को लेकर पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था की जाए सुनिश्चित —सहकारिता मंत्री

सरसों-चना खरीद को लेकर पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था की जाए सुनिश्चित —सहकारिता मंत्री

सार 

Rajasthan : सहकारिता मंत्री ने राजफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के लिए जिलेवार निर्धारित लक्ष्य एवं रूट चार्ट राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के अधिकारियों के साथ साझा किया जाए। जिलों को आवंटित खरीद के लक्ष्यों के अनुरूप समीपस्थ स्थानों पर भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए।

190927 HomePage 74f890f7 5605 41ad 9ab5 bc59f2523b38
सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक (Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जयपुर, 3 अप्रेल। समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद के दृष्टिगत पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रक्रिया 10 अप्रेल से पहले सम्पन्न करने के प्रयास किए जाएं।

श्री दक गुरुवार को अपेक्स बैंक में इस सम्बन्ध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार बाजार भाव की तुलना में समर्थन मूल्य आकर्षक होने की वजह से खरीद केन्द्रों पर सरसों एवं चना की अधिक आवक होने की संभावना है। राज्य सरकार भी खरीद के लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: इसे ध्यान में रखते हुए खरीदी गई उपज के भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक हो तो प्राइवेट गोदाम किराए पर लिए जाएं। साथ ही, तिलम संघ एवं बीज निगम के गोदाम भी उपलब्ध करवाने पर विचार किया जाए।

190927 Image cfd2ec7a 4577 42f9 842b f9e9f11002e3

सहकारिता मंत्री ने राजफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के लिए जिलेवार निर्धारित लक्ष्य एवं रूट चार्ट राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के अधिकारियों के साथ साझा किया जाए। जिलों को आवंटित खरीद के लक्ष्यों के अनुरूप समीपस्थ स्थानों पर भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए। बैठक में राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संदीप वर्मा, सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव श्री राजन विशाल, राजफेड के प्रबंध निदेशक श्री टीकमचन्द बोहरा, केन्द्रीय भण्डारण निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!