Home जयपुर प्रधानमंत्री से कुसुम परियोजना में सीधे संवाद के लिए निमोद पैक्स भी एक प्रतिभागी

प्रधानमंत्री से कुसुम परियोजना में सीधे संवाद के लिए निमोद पैक्स भी एक प्रतिभागी

सार 

Jaipur : प्रधानमंत्री कुसुम परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों संवाद कार्यक्रम में डीडवाना – कुचामन जिले से निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिभागी सुभाष चंद्र आर्य नामांकित

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां 1.21 लाख करोड़ रुपयों की केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे । इस संबंध में अजमेर विद्युत वितरण निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री कुसुम परियोजना के अंतर्गत किए गए प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री लाभार्थियों से सीधे ही संवाद करके लेंगे।

सुभाष चंद्र आर्य

इसी संवाद कार्यक्रम में डीडवाना – कुचामन जिले से निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिभागी के तौर पर सुभाष चंद्र आर्य को नामांकित किया गया है। दरअसल निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति में कुसुम परियोजना के अंतर्गत 2.00 मेगा वाट का संयंत्र स्थापित करने के लिए सुभाष चंद्र आर्य ने अथक प्रयास के पश्चात 26 मार्च 2025 से वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन भी शुरू हो गया है। जो, केवल निमोद गांव ही नहीं बल्कि डीडवाना-कुचामन जिले के लिए भी गर्व की बात है कि सहकारी समिति ने सौर ऊर्जा का न केवल महत्व समझा वरन उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित भी कर दिखाया हैं। इसके फलस्वरुप पैक्स को प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हुआ हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!