Home | cooperative | जयपुर | इस साल सहकारिता सेवा के 17 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

इस साल सहकारिता सेवा के 17 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

सार 

Jaipur : इस साल राज्य सहकारिता सेवा से 17 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, इनमें चार अतिरिक्त रजिस्ट्रार सी.स्केल, तो तीन अतिरिक्त रजिस्ट्रार, एक संयुक्त रजिस्ट्रार, तीन उप रजिस्ट्रार एवं 6 सहायक रजिस्ट्रार शामिल

(File Photo Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 मई | राज्य के सहकारिता विभाग में इस साल 17 सहकारिता सेवा (Rcs) के अधिकारियों की सेवानिवृत्ती (Retirement) होगी, इनमें अतिरिक्त रजिस्ट्रार सी. स्केल स्तर से लेकर सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी शामिल हैं । इस संबंध में सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव (joint secretary) दिनेश कुमार जांगिड़ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अतिरिक्त रजिस्ट्रार सी. स्केल (Additional Registrar C. Scale) श्रीमती शिल्पी पांडे, इन्दर सिंह, पंकज अग्रवाल, श्रीमती रेणु एस. अग्रवाल एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर से सुरेन्द्र सिंह राठौड़, अनिमेष पुरोहित, गोपाल कृष्ण तथा संयुक्त रजिस्ट्रार भंवरसिंह बांजिया, इसी प्रकार उप रजिस्ट्रार स्तर से श्रीमती आभा दीक्षित, विक्रम सिंह राठौड़, बृजेश जोशी, के अलावा सहायक रजिस्ट्रार स्तर से बुकेलश एम देसाई, महेन्द्र सिंह भाटी, राजीव थानवी, श्रीमति तब्बसुम कुरेशी, मदनलाल, उमेश चन्द शर्मा इस साल अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर राज्य सहकारिता सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!