Home पाली पावा सहकारी समिति की किसान सभा में सहकारी विश्वविद्यालय की दी गई जानकारी

पावा सहकारी समिति की किसान सभा में सहकारी विश्वविद्यालय की दी गई जानकारी

सार 

Pali : जिले की पावा ग्राम सेवा सहकारी समिति की किसान सभा का आयोजन कर क्षेत्रीय अधिकारी ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ‘‘कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO), एक राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख सहकारी संस्था, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना के इस ऐतिहासिक निर्णय पर गर्व महसूस करती है’’

02 1961 1
पावा सहकारी समिति मुख्यालय स्तर पर आयोजित किसान सभा को संबोधित करते कृभको जालोर क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु कुमार (Mkm News Pali)

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 28 मार्च | जिले की पावा ग्राम सेवा सहकारी समिति में आज कृषक भारती को-ऑपरेटिव (KRIBHCO) द्वारा एक किसान सभा का आयोजन किया गया हैं, जिसमें कृभको जालोर के क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु कुमार ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के आनंद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट (IRMA) को भारत के पहले राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करता है, यह विश्वविद्यालय सहकारी वित्त, ग्रामीण ऋण, विपणन, डेयरी, मत्स्य और सहकारी कानून जैसे प्रमुख क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करेगा। देशभर में क्षेत्र-विशेष स्कूलों और संबद्ध संस्थानों के माध्यम से यह डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रदान करेगा, जिससे सहकारी क्षेत्र के लिए कुशल पेशेवरों का एक मजबूत आधार तैयार होगा। उन्होने किसान सभा के दौरान बताया कि इस विधेयक को संसद में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किया गया। जो SWAYAM और Samarth eGov Suite जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से यह विश्वविद्यालय शिक्षण को सुगम बनाएगा और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करेगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष नेपालसिंह जोधा, उपाध्यक्ष शक्तिसिंह, सदस्य भगवंतसिंह जोधा एवं व्यवस्थापक शैतानसिंह सहित किसान सभा में लगभग 60 किसान मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!