Home | cooperative | जयपुर | कार्मिकों को परिलाभ भुगतान से सहकारिता आंदोलन को मिलेगी मजबूती – सहकारिता राज्य मंत्री

कार्मिकों को परिलाभ भुगतान से सहकारिता आंदोलन को मिलेगी मजबूती – सहकारिता राज्य मंत्री

02 1950
ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री गोतम कुमार (Rajasthan Assembly)

जयपुर, 20 मार्च। सहकारिता राज्य मंत्री श्री गोतम कुमार ने गुरुवार को विधान सभा में कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा में सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित अवकाश एवं सेवानिवृति पर अनुपयोगी उपार्जित अवकाश का नकद भुगतान दिये जाने की घोषणा की है।

सहकारिता राज्य मंत्री ने सदन के सदस्य श्री कैलाश चन्द वर्मा के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब देते हुए सदन को आश्वस्त किया कि बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी बैंक के कार्मिकों को देय परिलाभ भुगतान के लिए आदेश भी जारी किए जा चुके है। श्री कुमार ने कहा कि इससे न केवल सहकारी बैंक कार्मिकों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि सहकारिता आंदोलन को भी गति एवं मजबूती मिलेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!