Home जालोर माननीय मुख्यमंत्री 30 जून को करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

माननीय मुख्यमंत्री 30 जून को करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

हाइलाइट्स

जिला, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअली कार्यक्रम का होगा आयोजन
IMG 20240615 185837 1200 x 675 pixel
File Photo

जालोर 28 जून। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘‘किसान उत्थान की दिशा में’’  मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ समारोह 30 जून, रविवार को दोपहर 12 बजे जिला, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएग।
जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 30 जून, रविवार को दोपहर 12 बजे जालोर क्लब में आयोजित किया जायेगा जिसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना को प्रभारी अधिकारी तथा सहकारी समितियाँ के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य आवंटित कर व्यवस्था संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!