Home | cooperative | बालोतरा | जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति आसोतरा का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति आसोतरा का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

02 1496 e1719496635346
बालोतरा, 25 जून। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार शाम को ग्राम सेवा सहकारी समिति आसोतरा का गहन निरीक्षण किया । जिला कलक्टर ने सहकारी समितियों की कार्य प्रणाली, समिति में संधारित रिकोर्ड, समितियों में मिनी बैंकों की स्थिति, समिति के गोदाम, खाद बीज का स्टोक, ऋण वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा की स्थिति आदि का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने आसोतरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान ऋण वितरण व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्य सामग्री के भण्डारण व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!