Home जयपुर केंद्र सरकार की योजना में धीमी गति के चलते थमाया कारण बताओ नोटिस

केंद्र सरकार की योजना में धीमी गति के चलते थमाया कारण बताओ नोटिस

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 जून | प्रदेशभर में केंद्र सरकार की पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) को डिजीटलीकरण करने का कार्य किया जा रहा हैं, वही, सीसीबी की कुछ शाखाओं के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) द्वारा कछुए की चाल से कार्य किया जा रहा हैं, जिसके चलते राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) प्रबंध निदेशक धनसिंह देवल ने केंद्र स्तर की अति महत्वपूर्ण योजना में धीमी गति को लेकर 27 केन्द्रीय सहकारी बैंक के 90 से ज्यादा शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा हैं, हालांकि नोटिस जारी होने के पश्चात कई शाखा प्रबंधकों ने नियमों का हवाला देकर इतिश्री करने की कार्यवाही शुरु कर दी हैं, जबकि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का कहना हैं कि पिछले सरकार में पैक्स-लैम्पस के फसली ऋण वितरण एवं वसूली कार्य पर केद्रीय सहकारी बैंकों का एकाधिकार जमाने को लेकर शुरु किए गए “फसली सहकारी ऋण पोर्टल” की बदौलत आज केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में सबसे बड़ा बाधक FIG पोर्टल बनकर रह गया है, वही, फसली ऋण वितरण एवं वसूली के दौरान हरसमय सर्वर डाउन की समस्या से जुझ रहे इस FIG पोर्टल की समीक्षा करवाने की पहल अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक को करनी चाहिए, ताकि ग्रामीण स्तर पर सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का समयबद्ध लाभ आमजन को मिलता रहें,

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!