Home बाड़मेर व्यवस्थापक यूनियन यूनिट बाड़मेर की जिला स्तरीय मीटिंग 18 को

व्यवस्थापक यूनियन यूनिट बाड़मेर की जिला स्तरीय मीटिंग 18 को

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 15 जून | जिले में किसानों को खेती-किसानी के लिए ऋण से लेकर खाद-बीज सहित कस्टम हायरिंग केन्द्र के जरिए सस्ती दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सैल्समैनों का जिला स्तरीय संगठन सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन यूनिट बाड़मेर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा की अध्यक्षता में केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर की कृषि उपज मंडी शाखा के परिसर में 18 जून को किया जाएगा । यूनियन महासचिव भंवराराम चौधरी ने बताया कि बैंक द्वारा दिये जा रहे अल्पकालीन ऋण वितरण, समिति द्वारा किसान ऋण पोर्टल पर एंट्रीज किये जाने पर बैंक को मिलने वाली 1.5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि में से समिति को हिस्सा दिये जाने सहित बैंक से सम्बंधित अन्य समस्याओं पर ऐजेंडा अनुसार विचार-विमर्श होगा, इसके अलावा यूनियन अध्यक्ष ने समस्त मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सैल्समेन को इस मीटिंग में शामिल होने का आह्वान किया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!