Home | cooperative | राष्ट्रीय | केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री का पदभार संभाला

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री का पदभार संभाला

02 1475 e1718115097916

नई दिल्ली | 11 जून | केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री का पदभार संभाला।पदभार ग्रहण करने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा,“सहकारिता मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुसार किसानों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में निरन्तर कार्य करता रहेगा। हमारी सरकार सहकारिता के विचार को शक्ति देते हुए इस क्षेत्र से जुड़े करोड़ों लोगों को नए अवसर प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है। मोदी 3.0 में आज पुनः सहकारिता मंत्री का कार्यभार सँभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!