Home जयपुर आवंटित नहीं हो पाई ब्याज अनुदान की राशि

आवंटित नहीं हो पाई ब्याज अनुदान की राशि

02 1474 e1717865944334

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 8 जून | प्रदेश में केन्द्रीय सहकारी बैंकों (CCB) के मार्फत ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) से वितरित होने वाले डेढ़ लाख रुपए तक के अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण (short term crop loan) का किसानों द्वारा समय पर चुकारा होने पर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से देय 3 एवं 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशि का भुगतान लंबे समय से नहीं होने से सहकारी समितियों में वित्तीय प्रबंधन का ढांचा चरमरा गया हैं, विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में ब्याज मुक्त योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) को देय ब्याज अनुदान की राशि का आंवटन नहीं होने के चलते ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) में कार्यरत नियमित कार्मिकों को मासिक वेतन भुगतान के साथ-साथ समितियों में संस्थापन व्यय तक के बजट का अभाव बना हुआ हैं, हालांकि ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण योजना में पिछले वित्तीय वर्षो में वर्ष समाप्ति पर ही ब्याज अनुदान की राशि का भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) की ओर हाल ही में वर्ष 2022 के अंतिम तीन माह के ब्याज अनुदान का भुगतान किया गया हैं, जबकि गत एक साल से सहकारी समितियों की ब्याज अनुदान के पेटे राशि बकाया चल रही हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!