Home | cooperative | जयपुर | लोकसभा आम चुनाव 2024, 33 जिलों के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

लोकसभा आम चुनाव 2024, 33 जिलों के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

nota 144699547685 650x425 110815084823
File Photo

जयपुर, 20 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आमचुनाव 2024 के अंतर्गत 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन 19-20 मार्च 2024 को प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया गया। 19 मार्च को प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तथा 20 मार्च को द्वितीय चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों हेतु ईवीएम वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि बीस प्रतिशत रिजर्व सहित 120 प्रतिशत बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और तीस प्रतिशत रिजर्व सहित 130 प्रतिशत वीवीपीएटी यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रकार राज्य के समस्त जिलो में कुल 63658 बीयू, 63658 सीयू, 68247 वीवीपैट मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन संबंधित जिला मुख्यालयों में किया गया, इसके बाद ईवीएम-वीवीपेट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारियों को आवंटित कर दी गयी।
श्री गुप्ता ने बताया कि राज्य के बागीदौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भी 340 बीयू. 340 सीयू एवं 369 वीवीपैट मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन 20 मार्च को जिला मुख्यालय बांसवाड़ा में करते हुए ईवीएम-वीवीपेट मशीनें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी गयी।
प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ईवीएम वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रैंडमाइजेशन अभ्यर्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!