Home बाड़मेर एनपीए और अवधिपार ऋणों की वसूली के लिए शाखा स्तर पर कल आयोजित होगी मीटिंग

एनपीए और अवधिपार ऋणों की वसूली के लिए शाखा स्तर पर कल आयोजित होगी मीटिंग

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 17 मार्च | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) ने शाखा स्तर से एनपीए और अवधिपार ऋण व चालू मांग के अनुरुप ऋण वसूली के लिए शाखावार बैठक आयोजित करने के क्रम सीसीबी ओर से ऋण वसुली कार्य के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी लोकेश दाधीच की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, सीसीबी की बाटाडू शाखा में 18 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे, सवाऊ पदमसिंह शाखा में 12 बजे, गिडा शाखा में 1.30 बजे, पाटोदी शाखा में 4 बजे ऋण वसुली से संबंधित मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित शाखाए के शाखा प्रबन्धक व शाखा फील्ड स्टाफ सहित संबंधित समिति व्यवस्थापको को शाखा स्तर पर अवधिपार ऋणियों व चालू ऋण वसुली की मांग से शेष ऋणी सदस्य से संबन्धित सूचना लेकर उपस्थित होने के निर्देश आदेश के माध्यम से जारी किए गए हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!