Home | cooperative | जालोर | आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप्प पर करें

आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप्प पर करें

जालोर 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाइल एप्प सी-विजिल संचालित की जा रही है। यह एप्प किसी भी स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है। इस एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जाता है तथा शिकायत करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
 यह एप्प केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर कार्य करेगी, जहां निर्वाचन चल रहे हैं। इस एप्प की विशिष्टता यह है कि यह लाइव फोटो एवं वीडियो और ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके।
शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीआईएस जानकारी स्वतः संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है, जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भेज दिया जाएगा।
शिकायत पर कार्यवाही होने के बाद, उनके द्वारा निर्णय और निपटान के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को एप्प के माध्यम से फ़ील्ड रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है। यदि घटना सही पाई जाती है, तो सूचना को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाता है और जागरुक नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति के बारे में सूचित किया जाता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!