Home | cooperative | जालोर | 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि का हुआ आंवटन

4 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि का हुआ आंवटन

02 994
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 4 जून |  जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के माध्यम से किसानों को वितरित डेढ़ लाख रुपए तक के अल्पकालीन फसली ऋणों (Short term Crop Loan) के क्रम मे, 1 सितम्बर 2022 से 31 दिसबंर 2022 तक किसानों से प्राप्त वसूली पर राज्य सरकार (State Government) द्वारा देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशि का आंवटन कर दिया गया हैं, केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक, सीसीबी की शाखाओं द्वारा 5 करोड़ 91 लाख रुपए दावें शीर्ष बैंक को भेजने के पश्चात शीर्ष बैंक की ओर से 71.28 प्रतिशत राशि स्वीकृत करने उपरांत सीसीबी बैंक प्रबंधन ने 3 करोड़ 62 रुपए की राशि संबंधित शाखाओं को आंवटन कर निर्देश दिए कि 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान में से 2 प्रतिशत राशि interest recievable मद में जमा करने एवं 2 प्रतिशत राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बचत खातों में जमा की जाए |

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!