Home | cooperative | जालोर | आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प के साथ एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष की थीम पर राज्य सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित- प्रभारी मंत्री

आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प के साथ एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष की थीम पर राज्य सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित- प्रभारी मंत्री

सार

Jalore : राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प’’ के साथ ‘‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’’ की थीम पर किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं आमजन के हित के लिए प्रयासरत 

173175 HomePage ef8096fb 96e1 4fab 9c51 b93c738f4004

विस्तार

जालोर 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालोर क्लब में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन सहित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत एक वर्ष में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देकर अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिये जाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प’’ के साथ ‘‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’’ की थीम पर किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं आमजन के हित के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि सहित सभी विभागों में योजनाबद्ध रूप से राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के साथ राइजिंग राजस्थान इनवेस्टर समिट के माध्यम निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया।  जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
173175 Image 1a55aeec 1c56 4b0a b0ce 575b35bb7a38

योजनाओं से इन्हें किया लाभान्वित

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित लाभार्थी श्रीमती मीरा देवी, वागाराम, गणपतसिंह, सांवलाराम व गडूकाराम को स्वीकृति ऋण राशि के चैक प्रदान किए। वही किसान सम्मेलन में पिजोपुरा निवासी कृषक मंगलाराम को फॉर्म पौण्ड के लिए 73 हजार, देसू निवासी शंभु सिंह को तारबंदी के लिए 40 हजार, नरवाड़ा निवासी पदमाराम व खेतलावास निवासी मालमसिंह को वर्मी कम्पोस्टर के लिए 50-50 हजार तथा नरवाड़ा निवासी दीपाराम व खारी निवासी जालमसिंह को जैविक गोवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
173177 HomePage 757ba7e3 401d 4376 8c55 20c2c3dfa7f5

प्रभारी मंत्री ने की प्रेस वार्ता, राज्य सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियाँ गिनाई

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने शुक्रवार को जालोर क्लब परिसर में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई ने राज्य सरकार के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान के चहुंमुखी विकास के संकल्प को साकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही करीब 50 हजार पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई एवं विभिन्न संवर्गों के करीब 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है।  उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद की संकल्पना का विस्तार करते हुए प्रत्येक जिले में एक उपज, एक उत्पाद, एक प्रजाति, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए पंच गौरव की शुरूआत की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!