Home | cooperative | नागौर | निमोद पैक्स कर्मियों का ग्रामवासियों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

निमोद पैक्स कर्मियों का ग्रामवासियों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

सार

Nagaur : राष्ट्रीय स्तर निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति के पुरस्कृत होने पर कल स्थानीय ग्रामवासियों की ओर से समिति कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का आम गुवाड़ में सम्मान कर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2024 12 09 at 10.47.48 e1733742055220

विस्तार

नागौर । डिजिटल डेस्क |  जिले की निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को राष्ट्रीय स्तर पर पांचवीं बार पुरस्कृत की गई हैं, दरअसल राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ के हीरक जयंती समारोह में जिले की निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को सुभाष यादव आवार्ड पुरस्कृत किया गया । वही राष्ट्रीय स्तर पुरस्कृत होने पर कल स्थानीय ग्रामवासियों की ओर से समिति कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का आम गुवाड़ में सम्मान कर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

WhatsApp Image 2024 12 09 at 10.47.46 e1733742083508

इस दौरान रामकरण घसवां द्वारा समिति अध्यक्ष खेमाराम बुगालिया का, वही छीतरमल कूदना ने समिति व्यवस्थापक एवं मुख्य शिल्पी सुभाषचंद्र आर्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी झूमरमल का साफा व माला पहनाने के पश्चात प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया । इसी प्रकार समिति के समस्त कार्मिकों को भी प्रमाण पत्र सहित मोमेंटो प्रदान किया गया ।

WhatsApp Image 2024 12 09 at 10.47.47 e1733742106989
तत्पश्चात समिति के मुख्य शिल्पी सुभाषचंद्र आर्य ने कहा कि आज ही के दिन 8 दिसम्बर 2012 को उन्हें भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने अवार्ड प्रदान किया और संयोगवश 12 वर्ष बाद आज 8 दिसम्बर 2024 को निमोद ग्राम वासियों द्वारा समिति कर्मचारियों का स्वागत किया गया । इस दौरान एनसीसीबी शाखा कुचामन सिटी शाखा प्रबंधक विमलकुमार महर्षि, एईएन विकास शर्मा, किसान एवं मजदूर नेता अब्बास खान, नारायण राम दहिया, रामस्वरूप अग्रवाल, भंवरु खान सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!