Home | cooperative | जयपुर | यूनियन व एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सहकार नेता आमेरा के नेतृत्व में संजय पाठक को दी बधाई

यूनियन व एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सहकार नेता आमेरा के नेतृत्व में संजय पाठक को दी बधाई

सार

Jaipur : राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक एवं अल्पकालीन साख ढाँचे के नेतृत्व के लिए यूनियन व एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सहकार नेता आमेरा के नेतृत्व में संजय पाठक को दी बधाई, 

WhatsApp Image 2025 01 21 at 10.39.11 83f35451

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 21 जनवरी | प्रदेश के सहकारी साख आंदोलन की शीर्ष संस्था राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के प्रबंध निदेशक संजय पाठक से कल सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा के साथ ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन, अपेक्स बैंक यूनिट के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और बैंक एमडी एवं अल्पकालीन साख ढाँचे का नेतृत्व मिलने पर बधाई दी है।

शीर्ष बैंक प्रबंध निदेशक संजय पाठक ने कार्मिक हितों से जुड़े सभी मुद्दों व विषयों पर पूर्ण सकारात्मकता से त्वरित निष्पादन का विश्वास दिलाते हुए सभी से पूर्ण जिम्मेदारी, सकारात्मकता, सदभाव से बैंक कार्य को गति देने की अपेक्षा की हैं । साथ ही बैंक सेवाओं उत्पाद को आमजन तक पहुंचाने, सहकारी संस्थाओं व उनके कार्मिक को बैंक से जोड़ने के लिए मार्केटिंग करने की कार्य संस्कृति का आह्वान किया, उन्होने बैंक में कार्मिक हित से जुड़े मुद्दों, बैंक कार्य की पेंडेंसी रखने व बैंक पत्रावली फाईल, रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्मिक हित से जुडी पत्रावली व निर्णय का त्वरित निष्पादित करने व बैंक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जरूरत भी बताई है।

WhatsApp Image 2025 01 21 at 10.39.12 45a47b44 e1737439354751

इस दौरान सहकार नेता आमेरा के साथ यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारी अध्यक्ष राकेश कुमार गुर्जर, अभिषेक रायजादा, प्रमोद सिंह सिसोदिया, राजीव वर्मा, तेजसिंह मीणा, पंकज कुमार, गुलाब बारी, अनिल विजय, सौरभ, सर्वेश चौधरी, पलाश कोचर, निधि खंडेलवाल, दिलीप जादोन, अभिमन्यु सिंह, अमित शर्मा सहित कर्मचारी व अधिकारियों ने संजय पाठक के सकारात्मक नेतृत्व में बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति, बेहतर कार्य संस्कृति व कार्मिक कल्याण की कामना के साथ बधाई देते हुए संगठन की तरफ से पूर्ण समर्थन, सहयोग का विश्वास दिलाया हैं।

सहकार भाव से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने प्रतिस्पर्धात्मक बैंकिंग समय के साथ ग्राहकों के लिए आधुनिक बैंकिंग उत्पाद व तकनीकी सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता बताते हुए अपेक्स बैंक साथियों से पूर्ण रचनात्मक व सकारात्मक सहकार कार्य संस्कृति के साथ सहकार भाव से एकजुट होकर शीर्ष बैंक को एक सुदृढ़, सक्षम व आदर्श बैंक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!