Home | cooperative | जालोर | गिव अप अभियान के तहत अब तक 92 लोगों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा

गिव अप अभियान के तहत अब तक 92 लोगों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा

जालोर 2 जनवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र व्यक्तियों के नाम स्वेच्छा से हटवाने के लिए 31 जनवरी, 2025 तक चलाए जा रहे गिव अप अभियान के तहत जिले में अब तक 92 लोगों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ दिया है।
जिला रसद अधिकारी व जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि जिले में 31 जनवरी तक चलाए जा रहे गिव अप अभियान का उद्देश्य उन सक्षम व्यक्तियों को प्रेरित करना है जो योजना की निष्कासन श्रेणियों में  आते हैं। वर्तमान में जालोर जिले में कुल 1 लाख 42 हजार 630 परिवारों के कुल 6 लाख 64 हजार 366 सदस्य इस योजना का लाभ ले रहे हैं। सक्षम परिवार निकटतम उचित मूल्य दुकान, जिला रसद कार्यालय या उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में राशनकार्ड और आधार कार्ड के साथ आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम योजना से हटवा सकते हैं। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!