Home | cooperative | सिरोही | सहकारिता विभाग के तबादले बने सिरोही के लिए परेशानी का सबब

सहकारिता विभाग के तबादले बने सिरोही के लिए परेशानी का सबब

02 1390 e1709124633821
File Photo

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 28 फरवरी | केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार भले ही तमाम कामों की गारंटी ले रही हो लेकिन केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) सिरोही में योजनाओं की इस बार कोई गारंटी नहीं है। यहां सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के दो बड़े कार्यालयों के साथ-साथ केन्द्रीय सहकारी बैंक बिना उच्च अधिकारियों के चल रहीं है। सहकारिता विभाग की ओर शायद सरकार का ध्यान नहीं है। यही कारण है कि सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक में अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई, जबकि अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सरकार की ओर से जारी कर दी गई।

केन्द्रीय सहकारी बैंक में नहीं है ‘MD और EO’

केन्द्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक का पद पिछले तीन साल से अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रहा है। इसका अतिरिक्त कार्यभार नारायणसिंह उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही के पास था, परन्तु नारायणसिंह उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही का तबादला सचिव प्राथमिक भूमि विकास बैंक जालोर कर दिया है। वही, तबादला होने के बावजुद नारायणसिंह द्वारा सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही, सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक में अधिशासी अधिकारी का पद तो पिछले चार साल से खाली चल रहा है। इसका भी अतिरिक्त कार्यभार केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक यानि उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही को दिया था। उप रजिस्ट्रार का तबादला होने से यह तीनों पद स्वतः ही रिक्त हो गए है। वही, इस मामले में जिले के सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो का कहना हैं कि केंद्र सरकार की ओर से पैक्स कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार और नाबार्ड की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का क्रियावन्यन बैंक के माध्यम से करवाया जा रहा है। लेकिन अब तक कोई तैयारी सामने नहीं आई है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता कभी भी लग सकती है। ऐसे में तबादलों पर रोक लग जाएगी और पूरे चुनाव के दौरान जिले में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां सिरोही सहित केन्द्रीय सहकारी बैंक में एमडी व ईओं के पद अगले चार व पांच माह के लिए रिक्त रह जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!