Home | cooperative | बाड़मेर | दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतका के परिवार को मिला 10 लाख का क्लेम चेक

दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतका के परिवार को मिला 10 लाख का क्लेम चेक

सार 

Barmer : सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक (बाटाडू) ने राज्य सरकार की दुर्घटना बीमा योजना के तहत, मृतका पांची देवी के पुत्र वीराराम को 10 लाख रुपए का क्लेम चेक सुपुर्द किया

FB85 scaled

विस्तार 

बाड़मेर | डिजिटल डेस्क | 25 मई । बाड़मेर सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक की बाटाडू शाखा में राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक मृतका के वारिस को 10 लाख रुपए का क्लेम चेक सुपुर्द किया गया। राज्य सरकार की दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत फसली सहकारी ऋण प्राप्त करने वाले सभी ऋणी सदस्यों का अनिवार्य रूप से बीमा किया जाता है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त ऋणी सदस्य के परिवार को 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता क्लेम के रूप में प्रदान की जा सके। ​बाटाडू शाखा प्रबंधक हितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाडखा ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य पांची देवी की वर्ष 2024 में एक दर्दनाक आगजनी दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। सरकार द्वारा स्वीकृत 10 लाख रुपए की यह क्लेम राशि मृतका के पुत्र वीराराम के नाम जारी की गई, जिसका चेक सोमवार को बैंक शाखा में परिजनों को सौंपा गया। चेक सुपुर्दगी के इस भावुक अवसर पर बैंक प्रबंधन और स्थानीय सहकारी समितियों के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बैंकिंग सहायक सुरेंद्र सिंह, ऋण पर्यवेक्षक शेराराम भाटिया, व्यवस्थापक मेघराज, पूनमाराम गोदारा, विशनाराम जांगिड़ और स्वरुपसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!