Home | cooperative | सांचौर | गोमी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का हुआ गठन

गोमी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का हुआ गठन

सार 

Jalore : सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने 10 नवबंर 2025 को गोमी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के गठन के लिए जारी किया था आदेश

WhatsApp Image 2026 01 16 at 18.28.40 1
गोमी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का गठन करने के पश्चात पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण । 

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 16 जनवरी | जिले के चितलवाना उपखंड क्षेत्र के गोमी गांव में नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने 10 नवबंर 2025 को स्वीकृति आदेश जारी किया । जिसके क्रम में आज नवीन संचालक मण्डल कार्यकारिणी का गठन ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक गेनाराम की मौजूदगी में किया गया । जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती पिंकी देवी पुरोहित, उपाध्यक्ष पद पर अमरदान चारण एवं संचालक सदस्य के तौर पर छतरदान चारण, कैलाशदान चारण, हनुमानाराम विश्नोई, राणाराम प्रजापत, भंवर कंवर, गजेन्द्रसिंह, पताराम मेघवाल, रायेंगाराम चौधरी चुने गए । इस दौरान सीसीबी ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित, शिवपुरा सहकारी समिति व्यवस्थापक करनाराम विश्नोई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!