Home | जालोर | सुनिल विरभान ने संभाला जालोर सीसीबी एम.डी. पद का पदभार

सुनिल विरभान ने संभाला जालोर सीसीबी एम.डी. पद का पदभार

02 1014
Sunil Virbhan took over as Jalore CCB MD charge

जालोर । डिजिटल डेस्क I 19 जुलाई I राजस्थान सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार रैंक के अधिकारी सुनिल विरभान ने जालोर स्थित केन्द्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सुनिल विरभान को निवर्तमान प्रबंध निदेशक के.के.मीणा ने जालोर सीसीबी एमडी के पद का कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय हैं कि सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह की ओर से जारी आदेश की अनुपालना में सुनिल विरभान ने जालोर सीसीबी एमडी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया है। आपको बता दें कि सहकारिता सेवा के अधिकारी सुनिल विरभान बतौर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर के पद पर पदस्थ है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!