Home | cooperative | जयपुर | राज्य सरकार गोपालक किसानों को सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प – सहकारिता राज्य मंत्री

राज्य सरकार गोपालक किसानों को सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प – सहकारिता राज्य मंत्री

सार

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना- राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाऐं भी योजना में पात्र, 35 हजार गोपालक महिलाओं को ऋण देने का लक्ष्य, स्थानीय डेयरी सहकारी समिति की सदस्यता शर्त को किया शिथिल

02 1777
Portal File Photo

विस्तार

जयपुर, 11 दिसम्बर। राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में डेयरी व्यवसाय में महिला गोपालकों की महती भूमिका को देखते हुये राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।
श्री दक ने बताया कि राजीविका समूह की महिला गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण मिलने से उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा तथा आत्मनिर्भर बन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में और अधिक योगदान दे पायेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 35 हजार गोपालक महिलाओं को राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि ऐसे गोपालक जो सहकारी डेयरी सोसायटी के सदस्य नहीं है, को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस परेशानी को देखते हुए इस शर्त को शिथिल किया गया है। अब ऐसे गोपालक जो दुग्ध विपणन का कार्य कर रहा है और स्थानीय सहकारी डेयरी का सदस्य नहीं है, उन्हें भी अन्य सभी पात्रता पूर्ण करने पर इस योजना के तहत ऋण मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋण की सुरक्षा के लिये 1.5 गुणा मूल्य की स्थायी सम्पत्ति को रहन रखने की शर्त को भी विलोपित कर मात्र दो व्यक्तियों की जमानत प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है।

गोपालकों के पास पैन कार्ड उपलब्ध नहीं

405223354 831719848961693 899641597549384646 n
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक
श्री दक ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सभी गोपालकों के पास पैन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तथा वे पैक्स एवं डेयरी सोसायटियों के माध्यम से लेन-देन करते हैं, परन्तु पैक्स एवं डेयरी सोसायटियां क्रेडिट स्कोर बताने वाली कम्पनी की सदस्य नहीं हैं। इससे गोपालकों का क्रेडिट स्कोर अपर्याप्त या ऋणात्मक आ जाता था और वे योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के लिये पात्र नहीं हो पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिये इस शर्त को विलोपित कर दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राजीविका की गोपालक महिला सदस्यों को योजना का निरन्तर लाभ मिलता रहे को सुनिश्चित किया गया है। इसके लिये राजस्थान राज्य सहकारी बैंक राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन को 90 प्रतिशत तक की राशि पुनर्वित्त करेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!