Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश सरकार कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – संसदीय कार्य मंत्री

प्रदेश सरकार कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – संसदीय कार्य मंत्री

02 1754
जयपुर,27 अक्टूबर। संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जालौर में किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की परिवेदनाओं को सुना एवं यथाशीघ्र उचित समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। बजट में किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।
170248 Image 98595c9f 83ce 4b6a 970b 67dfa79e9bbb
समदड़ी में किसानों से मुलाकात कर परिवेदना सुनते संसदीय कार्य मंत्री 

प्रदेश के किसानों को 2027 तक दिन में मिलेगी बिजली

श्री पटेल ने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों को 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6000 रूपए की राशि बढ़ाकर 8000 रूपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले इसलिए विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है।

सब्सिडी के माध्यम से किसानों का हो रहा आर्थिक एवं तकनीकी उन्नयन

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के आर्थिक एवं तकनीकी उन्नयन के लिए कृषि यंत्रों,फव्वारा सेट, सिंचाई पाइपलाइन के क्रय, डिग्गी निर्माण एवं खेतों की तारबंदी के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इन सब्सिडी कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!