Home राज्य रिकार्ड प्रति अभियान के द्वारा 31 जनवरी तक जीएसएस के लेखे होंगे पूर्ण ऑडिट नही कराने वाली जीएसएस के खिलाफ होगी कार्यवाही

रिकार्ड प्रति अभियान के द्वारा 31 जनवरी तक जीएसएस के लेखे होंगे पूर्ण ऑडिट नही कराने वाली जीएसएस के खिलाफ होगी कार्यवाही

unnamed 2B 25281 2529 300x175

जयपुर, 19 जनवरी। रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों की बैकलॉग एवं बकाया ऑडिट करवाने के लिए 31 जनवरी, 2021 तक रिकॉर्ड पूर्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के लेखे पूर्ण करवाकर ऑडिट के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि शत-प्रतिशत ग्राम सेवा सहकारी समितियों की ऑडिट पूर्ण हो सके।

श्री अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों के अन्तर्गत सदस्य ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बार में यह तथ्य ध्यान में आया कि इन समितियों के लेखे अपूर्ण है। ऑडिट के अभाव में बैंक द्वारा ऎसी समितियों को ऋण वितरण किए जाने से समिति में वित्तीय अनियमितता की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया गया है ताकि लेखे पूर्ण होने की कार्रवाई होने पर ऑडिट हो सके।

उन्होंने बताया कि ऎसी ग्राम सेवा सहकारी समितियां जो लंबे समय से ऑडिट नही करवा रही है उनके खिलाफ सहकारिता अधिनियम एवं नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी जिला उप रजिस्ट्रार को निर्देशित कर दिया गया है। उप रजिस्ट्रार यह सुनिश्चित करेंगे कि 7 दिवस के भीतर इन समितियों के खिलाफ कार्यवाही हो। 

रजिस्ट्रार ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद के दौरान विभाग के निरीक्षकों व कार्मिकों की सुरक्षा हेतु खरीद केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि हाल में पूगल क्रय-विक्रय सेवा सहकारी समिति के तहत गोडू खरीद केन्द्र पर खरीद प्रभारी के साथ खरीद के संबंध में विवाद होने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना हुई है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!