Home | cooperative | जयपुर | अतिरिक्त रजिस्ट्रार (अपील्स) सहकारी समितियां जोधपुर के पद पर श्यामलाल मीणा का हुआ पदस्थापन

अतिरिक्त रजिस्ट्रार (अपील्स) सहकारी समितियां जोधपुर के पद पर श्यामलाल मीणा का हुआ पदस्थापन

02 1515 e1720023152977
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 2 जनवरी | प्रदेश में राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) के चार अधिकारियों का पदस्थापन किया गया हैं, इसके संबंध में सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Cooperative Department Joint Secretary) दिनेश कुमार जांगिड की ओर से आदेश जारी हुआ हैं, जिसके मुताबिक जोधपुर स्थित अतिरिक्त रजिस्ट्रार (अपील्स) सहकारी समितियां पद पर राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी श्यामलाल मीणा का पदस्थापन किया गया है । इसी तरह उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झुझुनू के पद पर महेन्द्रपालसिंह, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां श्रीगंगानगर के पद पर सहायक रजिस्ट्रार अमिताभ दिवाकर तथा राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय जयपुर में निरीक्षक पद के विरूद्व सहायक रजिस्ट्रार सतीष चंद मीना का पदस्थापन किया गया हैं । गौरतलब हैं कि यह चार अधिकारी आदेशों की प्रतिक्षा अवधि में चल रहें थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!