Home | कोटा संभाग | ‘‘सहकार से समृद्धि’’ सिआम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

‘‘सहकार से समृद्धि’’ सिआम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

सार

Kota : जिले की 6 एम-पैक्स को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरित किए। जिनमें तीन नवगठित महिला एम-पैक्स कोलाना, सातलखेड़ी एवं मोरूकलां शामिल रही। साथ ही, डेयरी समितियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एवं तीन सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Image 2024 12 25 at 17.31.28 scaled
ऊर्जा मंत्री ने 6 एम-पैक्स को वितरित किए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

विस्तार

कोटा, 25 दिसम्बर। ‘‘सहकार से समृद्धि’’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को यहां सिआम ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले की 6 एम-पैक्स को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरित किए। जिनमें तीन नवगठित महिला एम-पैक्स कोलाना, सातलखेड़ी एवं मोरूकलां शामिल रही। साथ ही, डेयरी समितियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एवं तीन सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण भी किया गया।

174179 Image 4cba21ee 2c7d 4c84 a34c f4c9f9f55694 scaled

सिआम ऑडिटोरियम में कृभको एवं दि कोटा सेंट्रल कोऑपरेटिव  बैंक कोटा के संयुक्त तत्वावधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। साथ ही, जेएलजी को 2 लाख रूपये एवं सहकार किसान कल्याण योजना के तहत 2 लाख रूपये के ऋण के चेक वितरित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटा डेयरी अध्यक्ष श्री चौन सिंह राठौड़, सांगोद प्रधान श्री जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा, कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार की महाप्रबंधक बीना बैरवा, संयुक्त निदेशक कृषि आरके जैन, सियाम के क्षेत्रीय निदेशक शंकर लाल जांगिड़ एवं बैंक कोटा के एमडी बलविन्दर गिल सहित कृभको के अधिकारी उपस्थित रहे।

174179 Image 9aae995d ae03 4aa3 bfea 1833972a9f7e scaled

सहकार से समृद्धि के राष्ट्रीय मेगा इवेंट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूरे देश की 10 हजार नई एम-पैक्स, डेयरी सहकारी समितियों एवं मत्स्य समितियों को वर्चुअल माध्यम से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरित किए। इस कार्यक्रम का पूरे देश के 500 जिलों में वर्चुअल प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के झालाना स्थित आरआईसी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिला मुख्यालयों पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संचालक मंडल सदस्यों एवं व्यवस्थापकों को संबोधित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक, गृह एवं डेयरी राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं शासन सचिव सहकारिता मंजू राजपाल भी उपस्थित रही।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!