Home | cooperative | कोटा संभाग | बून्दी केवीएसएस में सहकार सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन

बून्दी केवीएसएस में सहकार सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2025 11 19 at 17.25.29
सहकार सप्ताह में भागीदारी सुनिश्चित करते किसान सदस्य 

बून्दी । डिजिटल डेस्क | 19 नवम्बर |  जिले में लंका गेट रोड स्थित बून्दी क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) में आज 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह का आयोजन किया गया । जिसमें “पर्यटन स्वास्थय, हरित उर्जा, प्लेटफार्म सहकारी समितियों, रसोई सहकारी समितियों और अन्य कल्पनिय क्षेत्रो में सहकारी समितियों के विस्तार पर चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में केवीएसएस अध्यक्ष पवन कुमार बैरागी ने किसानों को सहकारिता विभाग एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान रिटा. नर्सिंग अधिक्षक स्वास्थय विभाग बून्दी रमेशचन्द वैष्णव, रिटा. आई.सी.आई.सी.आई. बैंक मोहन बैरागी, राकेश माहेश्वरी, झरबालापुरा जीएसएस अध्यक्ष शिवराज धाभाई सहित प्रबंधक अनिल कुमार राजन मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!