Home | cooperative | पाली | पाली को-ऑपरेटिव बैंक ने पैक्स में हलधर समिति के प्रोम खाद की खरीद बिक्री की मांगी पूरी रिपोर्ट

पाली को-ऑपरेटिव बैंक ने पैक्स में हलधर समिति के प्रोम खाद की खरीद बिक्री की मांगी पूरी रिपोर्ट

​सार 

Pali CCB ने सिरोही उप रजिस्ट्रार के निर्देश पर वित्तीय पारदर्शिता हेतु जिले की सभी पैक्स समितियों से ‘हलधर समिति के प्रोम खाद’ की खरीद-बिक्री, स्टॉक और लाभ का पूरा ब्यौरा (विशेष प्रारूप में) तत्काल मांगा है।

FB87 scaled

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 26 मई | पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (PCCB) द्वारा जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (PACS) में हलधर समिति के प्रोम खाद की खरीद-बिक्री में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया गया है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (वसूली एवं पर्यवेक्षण) धर्मेंद्र कुमावत द्वारा जारी एक आदेश के तहत जिले की सभी 24 शाखाओं के अंतर्गत आने वाली पैक्स समितियों से हलधर समिति के प्रोम खाद की खरीद, बिक्री, स्टॉक और लाभांश (मार्जिन राशि) का पूरा ब्यौरा मांगते हुए रिपोर्ट तलब की गई है। यह कार्रवाई सिरोही केंद्रीय सहकारी बैंक में पदस्थ प्रबंध निदेशक के विरुद्ध दर्ज एक शिकायत के संदर्भ में उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, सिरोही के निर्देशानुसार की जा रही है। बैंक प्रबंधन ने साफ किया है कि यदि किसी समिति में खाद का काम शून्य (Nil) रहा है, तो भी उसकी स्पष्ट सूचना तत्काल वसूली एवं पर्यवेक्षण अनुभाग को भेजी जाए। रिपोर्ट के लिए एक विशेष प्रारूप तय किया गया है, जिसमें समिति द्वारा खरीदी गई हलधर खाद की कुल मात्रा, दर और कुल क्रय राशि, ​वर्षभर में बेची गई खाद की मात्रा, दर और कुल विक्रय राशि, वर्तमान में भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक की मात्रा और उसकी दर, खाद की इस पूरी खरीद-बिक्री से पैक्स समितियों को प्राप्त हुआ कुल शुद्ध मार्जिन (लाभ) की जानकारी मांगी गई है |

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!