Home | cooperative | बाड़मेर | बाड़मेर और बालोतरा जिले के पैक्स कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ज्ञापन देकर गठित की जिला कार्यकारिणी

बाड़मेर और बालोतरा जिले के पैक्स कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ज्ञापन देकर गठित की जिला कार्यकारिणी

सार 

Jaipur : आज बालोतरा एवं बाड़मेर जिले के पैक्स कर्मचारियों ने राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जिला इकाई बाड़मेर के आह्वान पर किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का आगाज

WhatsApp Image 2025 10 02 at 13.51.39 scaled

विस्तार 

बाड़मेर। डिजिटल डेस्क | 2 अक्टूबर | बालोतरा एवं बाड़मेर जिले के पैक्स कर्मचारियों ने राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जिला इकाई बाड़मेर एवं बालोतरा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का आगाज किया हैं । इसके लिए प्रबंध निदेशक (MD) केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) बाड़मेर, उप रजिस्ट्रार (DR) सहकारी समितियां बाड़मेर एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर को पत्र सौंपा गया हैं । जिसके मुताबिक सहकार सदस्यता अभियान, प्रशासनिक शिविरों, पैक्स कंप्यूटराइजेशन सहित एफआईजी (FIG) पर ऋण वितरण एवं वसूली के कार्य का बहिष्कार करने के साथ बहिष्कार काल के दौरान किसी प्रकार की सूचना नहीं दी जाएगी । इस दौरान जिलेभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मी मौजूद रहें ।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 14.33.02

अस्थाई जिला कार्यकारिणी का गठन

बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के पैक्स व्यवस्थापकों द्वारा राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर (जो हनुमानसिंह राजावत के नेतृत्व वाला संगठन हैं) की सदस्यता ग्रहण की गई हैं । इसके लिए यूनियन द्वारा सदस्यता ग्रहण कर जिला कार्यकारिणी के गठन करने के निर्देश दिए गए थे । जिसके क्रम में आज अस्थाई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन हुआ हैं । इसमें बलाई व्यवस्थापक तनेराजसिंह को अध्यक्ष, नोख व्यवस्थापक जेठाराम भादू को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं । इसके अलावा, सुरता राम को सचिव, डूंगर बाना को कोषाध्यक्ष, भेराराम विश्नोई को महासचिव के साथ काछबदान, भेरसिंह बेरड़, श्रवणसिंह पटोदी, चैनाराम हुड्डा, श्रवणसिंह नागदड़ा, खीमाराम, नीबसिंह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!