Home | जयपुर | सहकारी भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन स्थगित

सहकारी भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन स्थगित

02 1003
File Photo

जयपुर | डिजिटल डेस्क | 19 अक्टूबर | राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की ओर से 635 पदों पर की जा रही सीधी भर्ती पर ब्रेक लग गया है. राज्य के सहकारी बैंक और केंद्रीय सहकारी बैंकों के रिक्त पदों पर की जा रही सीधी भर्ती को लेकर आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन को स्थगित किया गया है.
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव लोचन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की ओर से बोर्ड राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) और विभिन्न केन्द्रीय सहकारी बैंकों के 635 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती 2023 के लिए 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे. वही, जारी आदेश के मुताबिक, इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन भरने की अवधि के संबंध में जल्द नई तारीख निर्धारित की जाएगी.

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!