Home | cooperative | जयपुर | सहकारी समितियों के शुद्ध लाभ में से एक प्रतिशत की राशि होगी सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा

सहकारी समितियों के शुद्ध लाभ में से एक प्रतिशत की राशि होगी सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा

सार

Rajasthan News : राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2001 की धारा 48 (1) (ख) के तहत सहकारी समितियों द्वारा अपने शुद्ध लाभ में से लाभ का एक प्रतिशत सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा कराने का है प्रावधान

02 1053
File Photo

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 फरवरी | प्रदेश में संचालित विभिन्न सहकारी संस्थाओं को अपने शुद्ध लाभ में से एक प्रतिशत की राशि अब सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि (Cooperative Education and Training Fund) में जमा करानी होगी । वही, राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2001 की धारा 48 (1) (ख) के तहत सहकारी समितियों (Co-Operative Societies) द्वारा अपने शुद्ध लाभ में से लाभ का एक प्रतिशत सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा कराने का प्रावधान है। लेकिन कई सहकारी संस्थाओं द्वारा अपने लाभ का एक प्रतिशत सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा नहीं करवाने पर, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, समस्त सहकारी संस्थाओं को निर्देशित किया हैं कि अपने शुद्ध लाभ में से लाभ का एक प्रतिशत सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण निधि में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!