Home | cooperative | जयपुर | होली पर्व पर राजावत ने सहकार साथियों को दी होली की बधाई

होली पर्व पर राजावत ने सहकार साथियों को दी होली की बधाई

जयपुर 27 मार्च ! राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता हनुमानसिंह राजावत ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर सहकार साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राजावत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने अपील की है कि इस त्यौहार पर सभी कोरोना के बारे में सरकार की गाइडलाइन का पूर्ण पालन करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!