Home | राज्य | वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 31 मार्च। वन एवं पर्यावरण (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!